inshorts

बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने की सीएम के इस्तीफे की मांग

शराबबंदी वाले बिहार के विधानसभा परिसर में कथित तौर पर शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा, "कड़ी सुरक्षा के बीच...विधानसभा में शराब मिल रही है...शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को अब 1 सेकेंड भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।"