बिहार सीएम नीतीश कुमार को लेकर राहुल गांधी ने सुनाया चुटकुला; जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक जनसभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर एक चुटकुला सुनाया। राहुल ने कहा, "थोड़े से दबाव में (नीतीश) यू-टर्न ले लेते हैं।" इसके बाद जेडीयू ने 'X' पर हैशटैग 'राहुल गांधी' के साथ लिखा, "कांग्रेस के 'दुलरुआ', भारतीय राजनीति में सबसे चर्चित 'चुटकुला' बन चुके हैं।"