बीआरओ ने पहली बार किसी महिला अधिकारी को नियुक्त किया अपनी कंस्ट्रक्शन यूनिट का प्रभारी
भारतीय सेना (इंजीनियरिंग विंग) की मेजर आइना राणा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की किसी रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की कमान संभालने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई हैं। मेजर आइना की पोस्टिंग चमोली (उत्तराखंड) के पीपलकोटी में होगी। सेना ने इसे 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा, "बीआरओ महिलाओं के नेतृत्व वाली ऐसी 4 कंपनियों को बनाने की योजना बना रहा है।"