inshorts

बीएचयू के प्रोफेसर ने राम-सीता की जगह लगाई अपनी और पत्नी की तस्वीर, छात्रों ने किया विरोध

बीएचयू के विज़ुअल आर्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर अमरेश कुमार ने यूनिवर्सिटी की प्रदर्शनी में एक कैलेंडर में श्रीराम की जगह अपनी और माता सीता की जगह अपनी पत्नी की तस्वीर लगाकर पेश की। इसके बाद कई छात्रों ने विरोध जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बकौल प्रोफेसर, ये कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि भगवान राम सबके हैं।