प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नाम पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक चेयर स्थापित करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा, "तमिल विश्व की सबसे पुरातन भाषा है...तमिल स्टडीज़ पर सुब्रमण्य भारती चेयर विद्यार्थियों को भव्य भारत के निर्माण में जुटे रहने की प्रेरणा देगी।"