कैलिफोर्निया (अमेरिका) में बीएमडब्ल्यू के खिलाफ $50 लाख (करीब ₹38 करोड़) का मुकदमा दायर किया गया है। मुकदमे में कहा गया है कि बीएमडब्ल्यू एक्स7 और संभवतः अन्य मॉडल्स में कपहोल्डर्स की डिज़ाइन में खामी है और ये ठीक से कप होल्ड नहीं करते और लिक्विड गिरने पर उसके नीचे लगे एयरबैग कंट्रोल की तारों को नुकसान पहुंच सकता है।