बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के खिलाफ प. बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पास

केंद्र द्वारा बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी द्वारा पेश प्रस्ताव को पारित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नाराज़गी व्यक्त की थी। गौरतलब है, केंद्र ने सीमांत राज्यों में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है।