बीएसएफ के जवान चेकिंग की आड़ में महिला को गलत ढंग से छूते हैं: टीएमसी विधायक

टीएमसी के उदयन गुहा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा है, "सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहा एक बच्चा कभी देशभक्त नहीं हो सकता है अगर वह बीएसएफ के जवानों को चेकिंग की आड़ में अपनी मां को गलत ढंग से छूते देखेगा।" इसे लेकर विपक्ष ने उनकी आलोचना की और उनका बयान रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।"