बीएसपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बीएसपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 53 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। बीएसपी ने गाज़ियाबाद सीट से सुरेश बंसल और नोएडा सीट से कृपाराम शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, मुज़फ्फरनगर से पुष्पांकर पाल, मेरठ की सरधना सीट से संजीव कुमार धामा और बागपत की बड़ौत सीट से अंकित शर्मा चुनाव लड़ेंगे।