भारत-चीन सीमा विवाद पर वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को कहा, "हम स्थिति पर बारीक नज़र बनाए हुए हैं और सीमा विवादों को बातचीत व शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का समर्थन करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस क्षेत्र और दुनियाभर में बीजिंग के रवैये पर हमारी (अमेरिका) स्थिति स्पष्ट है...इससे अस्थिरता बढ़ सकती है।"