बीजेपी 10 साल में बनी दुनिया की अमीर पार्टी, 70 साल में कांग्रेस ने इतना नहीं कमाया: प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी बॉन्ड के मुद्दे को लेकर कहा है, "बीजेपी 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों में इतनी कमाई नहीं की।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों की वास्तविकता से दूर हैं और उन्हें उनके दुखों की समझ नहीं क्योंकि वह अहंकारी हो गए हैं।"