बीजेपी 100% हताश है: सपा विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा व सहयोगियों पर एफआईआर, प्रत्याशी की गिरफ्तारी व नेताओं को धमकी जैसे कायराना कृत्य दिखा रहे हैं कि बीजेपी 100% हताश है। बकौल अखिलेश, "बीजेपी यूपी में एक भी ग्रामीण या उप-शहरी क्षेत्र में नहीं जीत रही है और इस बार 99% शहरी वोटर भी बीजेपी के खिलाफ हैं।"