उत्तर प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। वहीं, राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह ने कहा, "सपा, बीएसपी और कांग्रेस अनुच्छेद 370 और 35ए की तरह इतिहास बनने वाली हैं।"