बीजेपी उप-चुनावों में हार गई, अगर जीत जाती तो पीएम मोदी की व्यक्तिगत जीत होती: यशवंत

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने बीजेपी को उप-चुनाव में मिली हार पर ट्वीट किया है, "आज के उप-चुनाव परिणामों पर ध्यान दें, बीजेपी सभी उप-चुनावों में हार गई है और वह भी भारी अंतर से।" उन्होंने कहा, "अगर वह (बीजेपी) जीत जाती तो यह पीएम मोदी की व्यक्तिगत जीत होती। तो आज ये किसकी हार है?"