बीजेपी एजेंट की तरह काम कर रहा है राजभवन: झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस विधायक
झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने कहा है, "हमें राजभवन बुलाया गया...फिर बेइज़्ज़त कर बाहर निकाल दिया गया। राजभवन बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है।" गौरतलब है, ज़मीन घोटाला केस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक राजभवन गए थे।