बीजेपी कहती है 70-वर्षों में कुछ नहीं हुआ, इसका मतलब अंबानी-अदाणी का कुछ नहीं हुआ: राहुल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अमेठी में कहा, "जब वे (बीजेपी) कहते हैं कि...70-वर्षों में कुछ नहीं हुआ...तो...मतलब है कि 70-वर्षों में अंबानी-अदाणी के लिए...कुछ नहीं हुआ।" उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े अरबपति रोज़गार नहीं देते हैं। बकौल राहुल, छोटे दुकानदार, व्यापारी और किसान देश को रोज़गार देते हैं।