तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शनिवार को शहरी निकाय चुनाव में फर्ज़ी मतदान का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के स्थान पर पहले ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मतदान किया जा चुका था। उन्होंने ट्वीट किया, "जिस स्तर पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है वह आज बेहद साफ हो गया।"