बीजेपी का दावा- भारत जोड़ो यात्रा में लगे 'पाक ज़िंदाबाद' के नारे; कांग्रेस ने बताया फर्ज़ी वीडियो
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगे। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "बीजेपी ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड (फर्ज़ी) वीडियो चलाया है। हम तुरंत कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।"