बीजेपी का फर्ज़ी एग्ज़िट पोल हारेगा: 'INDIA' की बैठक के बाद खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक के बाद 'X' पर लिखा, "ये लड़ाई जनता के मुद्दों पर है। लोकतंत्र व संविधान को सुरक्षित रखने का संघर्ष है।" उन्होंने आगे लिखा, "जनता का असली पोल जीतेगा, बीजेपी का फर्ज़ी एग्ज़िट पोल हारेगा।" खरगे ने विपक्षी नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।