बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी मोर्चे का गठन पर्याप्त नहीं: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी मोर्चे का गठन पर्याप्त नहीं होगा। बकौल सिसोदिया, लोग अब बीजेपी के तरीकों को समझने लगे हैं कि वह किस तरह से मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाकर चुनाव जीतती है लेकिन सरकार बनाने के बाद जनता के लिए कुछ भी नहीं करती है।