बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि यूपी में प्रति व्यक्ति आय सही से नहीं बढ़ने और लोगों के गरीब व पिछड़े बने रहने संबंधी आरबीआई के आंकड़े सबूत हैं कि बीजेपी के विकास के दावे हवाहवाई और जुमलेबाज़ी हैं। बकौल मायावती, विकास के खोखले दावों का पर्दाफाश होने के बाद बीजेपी हिंदू-मुस्लिम विवाद जैसे मुद्दे वापस ले आई है।