बीजेपी की 'नबान्न चलो यात्रा' के दौरान हुई हिंसा पर कलकत्ता एचसी ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 'नबान्न चलो यात्रा' के दौरान हुई हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से 19 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे अवैध तरीके से किसी को भी हिरासत में न लें और सुनिश्चित करें कि राज्य की संपत्ति को नुकसान न पहुंचे।