inshorts

बीजेपी की 'बी टीम' होगी गुलाम नबी आज़ाद की नई पार्टी: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को कहा कि गुलाम नबी आज़ाद द्वारा बनाए जाने वाली नई पार्टी बीजेपी की 'बी-टीम' होगी। उन्होंने पीटीआई से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो आंसू (संसद में) बहाए हैं...उसकी कीमत वह (आज़ाद) चुकाएंगे।" गौरतलब है, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज़ाद ने कहा था कि वह नई पार्टी बनाएंगे।