बीजेपी के 450 समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए: एमसीडी चुनाव के बीच मनोज तिवारी

एमसीडी चुनाव में मतदान के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली के सुभाष मोहल्ला वॉर्ड में बीजेपी समर्थक 450 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। बकौल तिवारी, वह इसकी शिकायत करेंगे और दोबारा चुनाव कराने की मांग करेंगे। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी के मुताबिक, उनका नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं है।