शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि बीजेपी के कुछ नेता आने वाले कुछ दिनों में जेल में होंगे, हालांकि उन्होंने नेताओं के नाम बताने से इनकार किया। बकौल राउत, वह मंगलवार को मुंबई में शिवसेना मुख्यालय में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख जल्द जेल से बाहर आएंगे।