बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में विफल रही कांग्रेस, लोगों को टीएमसी से उम्मीद: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "पिछले कुछ समय में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस विफल रही है...अगर आप केंद्र में जीत नहीं सकते तो इससे लोगों का मनोबल टूटता है।" उन्होंने कहा, "देश के लोग टीएमसी के इर्द-गिर्द नए भारत का सपना बुन रहे हैं...लोगों को (टीएमसी) मॉडल पर भरोसा है।"