बीजेपी के गुंडों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे तोड़े: सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "असामाजिक तत्वों ने सिक्योरिटी बैरियर व गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए।" बकौल सिसोदिया, "बीजेपी के गुंडों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ की।"