inshorts

बीजेपी के झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है: ज़ुबैर की गिरफ्तारी पर राहुल

ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है, "बीजेपी की नफरत, कट्टरता...और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है।" उन्होंने ट्वीट किया, "सत्य की एक आवाज़ को...गिरफ्तार करने से एक हज़ार आवाज़ और पैदा होंगी। अत्याचार पर...सत्य की हमेशा विजय होती है...#डरोमत।"