बीजेपी के पास हिंदुत्व का 'पेटेंट' नहीं है: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी के पास हिंदुत्व का ‘पेटेंट' नहीं है। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे ने बीजेपी को दिखाया था कि 'भगवा और हिंदुत्व’ के मेल से केंद्र की सत्ता हासिल करने में मदद मिल सकती है। बकौल ठाकरे, "शिवसेना हमेशा से ‘भगवा और हिंदुत्व’ को लेकर...प्रतिबद्ध रही है।"