समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भगत राम मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह श्रावस्ती से पूर्व बीजेपी सांसद दद्दन मिश्रा के बड़े भाई हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।