बीजेपी के शासन में मुस्लिम सबसे अधिक सुरक्षित और खुश: आरएसएस की मुस्लिम शाखा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने शुक्रवार को समुदाय से आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, बीजेपी शासन में मुस्लिम सबसे सुरक्षित और खुश हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल मुस्लिमों को 'वोट-बैंक' मानते हैं। बकौल एमआरएम, बीजेपी सरकार "मुसलमानों की सबसे बड़ी शुभचिंतक" है।