बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे: कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद बादल

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद कहा, "मैंने संसद में प्रधानमंत्री से कहा था कि आपने जो काले कानून बनाए हैं...देश के किसान इन्हें नहीं मानते।" बादल से जब पूछा गया कि क्या अकाली दल दोबारा बीजेपी से गठबंधन करेगा तो उन्होंने इसका जवाब 'ना' में दिया।