inshorts

बीजेपी के सामने जो झुकता नहीं उसे प्रताड़ित किया जाता है: लालू यादव को लेकर प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार केस में दोषी करार दिए गए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर कहा, "बीजेपी के सामने जो झुकता नहीं...उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।" बकौल प्रियंका, "इसी राजनीति के चलते...उनपर हमला किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, आशा है कि उन्हें न्याय ज़रूर मिलेगा।