बीजेपी को अपने घोषणापत्र का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए: यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बीजेपी को यूपी विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र का नाम 'धोखा पत्र' रखना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, "70 वर्षों की रट लगाने वाली बीजेपी...5 वर्षों में अपने घोषणापत्र के एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं कर पाई।" उन्होंने लिखा, "(बीजेपी) कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट कर अपना काम चला रही है।"