नागालैंड के बीजेपी प्रमुख तेमजें इम्ना अलोंग ने 'लल्लनटॉप' से बीफ खाने के सवाल पर कहा है, "बीजेपी वालों को जानवरों से जोड़ने की ज़रूरत नहीं है। वह हमारा खानपान है।" उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि बीफ न खाने वालों का दिल न दुखाएं। नागालैंड के कई ग्रामीणों को यह तक नहीं पता कि पनीर क्या होता है।"