बीजेपी द्वारा कैसरगंज लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) से बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके पिता व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है, पार्टी को धन्यवाद देता हूं।" रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच बीजेपी ने कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण का टिकट काट दिया है।