बीजेपी को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए: नुपुर शर्मा को लेकर एससी की टिप्पणी पर कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा को फटकार लगाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी (बीजेपी)...का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।" बकौल रमेश, बीजेपी सांप्रदायिक भावनाएं भड़काकर लाभ उठाना चाहती है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि नुपुर शर्मा को टीवी पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।