बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए यूपी में 'आप' गठबंधन के लिए तैयार: केजरीवाल

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में चुनावी रैली के दौरान 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, "अगर यूपी में त्रिशंकु विधानसभा होती है...तो बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए गठबंधन करेंगे।" उन्होंने कहा, "बीजेपी और कांग्रेस ने काम किया होता तो काम के नाम पर वोट मांगते...लेकिन अब केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांग रहे हैं।"