बीजेपी को हटाकर देश को बचाना है: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लालू यादव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से रविवार को 10 जनपथ (दिल्ली) स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद लालू ने कहा कि बीजेपी को हटाकर देश को बचाना है। वहीं, नीतीश ने कहा कि हमें एकजुट होकर देश की प्रगति के लिए काम करना है।