गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईज़िन्हो फालेयरो बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। उन्होंने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और कहा, "टीएमसी में शामिल होने का मेरा मुख्य मकसद बीजेपी और इसकी बांटने वाली नीतियों को हराना है।" फालेयरो ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी और विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।