नैशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी पर 'गरीब विरोधी' और 'युवा विरोधी' नीतियां आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में लोगों की समस्याएं बढ़ीं हैं और बेरोज़गारी दर के कारण सबसे अधिक दिक्कतों का सामना शिक्षित बेरोज़गार वर्ग कर रहा है। बकौल अब्दुल्ला, सीमित विकल्प और धीमी भर्ती प्रक्रिया के कारण बेरोज़गारी बढ़ी है।