बीजेपी गांधी को दिल से अपना ले तो लव जिहाद व हिंदुत्व जैसे मसले खत्म हो जाएंगे: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बीजेपी ने केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए महात्मा गांधी को अपनाया है। बकौल गहलोत, अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिल से गांधी को अपना लेंगे तो हिंदुत्व व लव जिहाद के नाम पर पैदा हुई समस्याएं खत्म हो जाएंगी।