inshorts

बीजेपी जहां हारती है वहां अपने 3 जमाई सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे कर देती है: तेजस्वी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को विधानसभा में कहा, "बीजेपी जहां-जहां हारती है वहां वह अपने 3 जमाइयों को आगे कर देती है...ये जमाई हैं, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स।" दरअसल, सीबीआई ने बुधवार को रेलवे में नौकरी के बदले ज़मीन के मामले में गुरुग्राम में कथित तौर पर तेजस्वी से जुड़े एक मॉल पर छापेमारी की थी।