बीजेपी दफ्तर पर तमिलनाडु में एक अज्ञात शख्स ने फेंका पेट्रोल बम, पुलिस ने शुरू की जांच

चेन्नई (तमिलनाडु) में बीजेपी कार्यालय पर बुधवार-गुरुवार रात एक अज्ञात शख्स ने पेट्रोल बम फेंका। घटना की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता कराटे त्यागराजन ने कहा, "हमारे कार्यालय पर...रात करीब 1:30 बजे पेट्रोल बम फेंका गया...हम इसके लिए...तमिलनाडु सरकार की निंदा करते हैं...हमने पुलिस को...मामले की सूचना दी है।" गौरतलब है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।