inshorts

बीजेपी दबाव बनाती है, डराती है या खरीदती है: महाराष्ट्र सियासी संकट पर तेजस्वी यादव

शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद महाराष्ट्र में उपजे सियासी संकट पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "बीजेपी गैर-बीजेपी राज्य सरकारों को हर तरह से अस्थिर कर रही है...चाहे फिर किसी को दबाया जाए, डराया जाए या फिर खरीदा जाए।" उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में जो भी हो रहा है...वह पूर्व नियोजित लगता है।"