पंजाब में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर राज्य सरकार को गिराने की कोशिश के आरोपों के बाद पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पिछले एक हफ्ते में 7-10 'आप' विधायकों से संपर्क किया। बकौल चीमा, विधायकों को खेमा बदलने के लिए ₹25-₹25 करोड़ की पेशकश की गई।