बीजेपी ने 19 लाख तो दूर 19 नौकरियां तक नहीं दीं: '10 लाख नौकरी' के वादे पर तेजस्वी यादव
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने '10 लाख नौकरी' के वादे पर कहा है, "बीजेपी सत्ता में थी तो...हिंदू-मुसलमान व मंदिर, मस्जिद पर ही बात होती थी...19 लाख नौकरी की बात कर 19 नौकरियां तक नहीं दीं।" उन्होंने कहा, "ये बुलेट ट्रेन चलाने वाले थे...बिहार को विशेष पैकेज देने वाले थे...ये वादे हम नहीं तो क्या बीजेपी पूरे करेगी?"