बीजेपी ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व दादरा और नगर हवेली में 3 लोकसभा व अन्य राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उप-चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बीजेपी ने कारगिल युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (रिटायर्ड) को हिमाचल के मंडी से अपना प्रत्याशी बनाया है।