बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन व्हिप जारी किया है, जिसमें 21 दिसंबर को पूरे दिन सदन में उपस्थित रहने और विधेयकों के समर्थन में मतदान करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 पारित हो गया है और अब मंगलवार को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।