पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर 'आप' के विधायकों को पाला बदलने के लिए ₹25-₹25 करोड़ का ऑफर दे रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों को धमकाया भी जा रहा है। वहीं, बीजेपी के प्रवक्ता अनिल सरीन ने आरोपों को झूठा बताते हुए 'आप' से सबूत मांगे हैं।